ज्यादा आरामदेह होगा 'वंदे भारत' ट्रेनों से सफर

कोच बढ़ाएगा रेलवे

ज्यादा आरामदेह होगा 'वंदे भारत' ट्रेनों से सफर

Photo: narendramodi FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भारतीय रेलवे 'वंदे भारत एक्सप्रेस' की मांग को देखते हुए कोच बढ़ाने जा रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में 31 जुलाई, 2025 तक की ऑक्यूपेंसी के आधार पर तीन 16-कोच वाली ट्रेनों को 20 कोच और चार 8-कोच वाली ट्रेनों को 16 कोच में बदला जाएगा। जल्द ही 20 अतिरिक्त कोच रेक और एक 16-कोच रेक भी उपलब्ध होंगे।

Dakshin Bharat at Google News
यात्रियों की संख्या के आधार पर 16 कोच और 8 कोच वाले मौजूदा रेकों का इस्तेमाल नई ट्रेन सेवाओं के लिए किया जाएगा। इन रेकों के प्रतिस्थापन के बाद, अंतिम ट्रेन सेवाओं का स्वरूप निर्धारित किया जाएगा।

20631/20632 मंगलूरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-मंगलूरु सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 16 के बजाय 20 कोच वाली रेक से होगा। 20701/20702 सिकंदराबाद–तिरुपति-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 16 के बजाय 20 कोच वाली रेक से होगा। इसी तरह, 20665/20666 चेन्नई एग्मोर–तिरुनेलवेली-चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 16 के बजाय 20 कोच वाली रेक से किया जाएगा।

रेलवे ने बताया कि 20671/20672 मदुरै–बेंगलूरु-मदुरै कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 8 के बजाय 16 कोच वाली रेक से होगा। वहीं, 20871/20872 हावड़ा-राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस तथा 20911/20912 इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन भी 8 कोच के बजाय 16 कोच वाली रेक से होगा।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला