ज्यादा आरामदेह होगा 'वंदे भारत' ट्रेनों से सफर
कोच बढ़ाएगा रेलवे
Photo: narendramodi FB Page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भारतीय रेलवे 'वंदे भारत एक्सप्रेस' की मांग को देखते हुए कोच बढ़ाने जा रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में 31 जुलाई, 2025 तक की ऑक्यूपेंसी के आधार पर तीन 16-कोच वाली ट्रेनों को 20 कोच और चार 8-कोच वाली ट्रेनों को 16 कोच में बदला जाएगा। जल्द ही 20 अतिरिक्त कोच रेक और एक 16-कोच रेक भी उपलब्ध होंगे।
यात्रियों की संख्या के आधार पर 16 कोच और 8 कोच वाले मौजूदा रेकों का इस्तेमाल नई ट्रेन सेवाओं के लिए किया जाएगा। इन रेकों के प्रतिस्थापन के बाद, अंतिम ट्रेन सेवाओं का स्वरूप निर्धारित किया जाएगा।20631/20632 मंगलूरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-मंगलूरु सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 16 के बजाय 20 कोच वाली रेक से होगा। 20701/20702 सिकंदराबाद–तिरुपति-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 16 के बजाय 20 कोच वाली रेक से होगा। इसी तरह, 20665/20666 चेन्नई एग्मोर–तिरुनेलवेली-चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 16 के बजाय 20 कोच वाली रेक से किया जाएगा।
रेलवे ने बताया कि 20671/20672 मदुरै–बेंगलूरु-मदुरै कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 8 के बजाय 16 कोच वाली रेक से होगा। वहीं, 20871/20872 हावड़ा-राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस तथा 20911/20912 इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन भी 8 कोच के बजाय 16 कोच वाली रेक से होगा।


