उत्तराखंड: केदारनाथ मंदिर के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, 7 लोगों की मौत

हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी

उत्तराखंड: केदारनाथ मंदिर के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, 7 लोगों की मौत

प्रतीकात्मक चित्र: PixaBay

देहरादून/दक्षिण भारत। उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास रविवार तड़के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई।

Dakshin Bharat at Google News
रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह दुर्घटना खराब मौसम के कारण कम दृश्यता के बीच गौरीकुंड के जंगलों के ऊपर हुई। मृतकों में छह तीर्थयात्री और एक पायलट शामिल था।

हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी। वह कुछ ही समय बाद हादसे का शिकार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि हेलीकॉप्टर केदारघाटी में गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। उसमें आग लग गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और अन्य एजेंसियां ​​राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।

यह दुर्घटना हाल में अहमदाबाद में लंदन जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हुई है, जिसमें कई लोग मारे गए थे।

इससे पहले, 8 मई को गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी।

7 जून को केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी, जिसमें पायलट घायल हो गया था। हालांकि उसमें सवार पांच श्रद्धालुओं को बचा लिया गया था।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात