अहमदाबाद हादसे पर जताया दु:ख, कुछ समय बाद ही करिश्मा के पूर्व पति की मौत

मशहूर पोलो खिलाड़ी थे संजय

अहमदाबाद हादसे पर जताया दु:ख, कुछ समय बाद ही करिश्मा के पूर्व पति की मौत

Photo: @sunjaykapur X account

लंदन/दक्षिण भारत। मशहूर पोलो खिलाड़ी एवं अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का गुरुवार को ब्रिटेन में निधन हो गया। वे 53 साल के थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, संजय पोलो खेल रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे मैदान से बाहर चले गए थे।

Dakshin Bharat at Google News
बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और दम तोड़ दिया। संजय कपूर पोलो खिलाड़ी होने के अलावा मशहूर उद्योगपति भी थे। उन्होंने साल 2003 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी। उनके दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान भी हुए, लेकिन पति-पत्नी में अनबन के चलते रिश्ता टूट गया। इसके बाद उन्होंने प्रिया सचदेव को हमसफ़र बनाया था। 

कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया जा रहा है कि संजय ने पोलो खेलते हुए मधुमक्खी निगल ली थी। उसने उनके गले में डंक मारा, जिससे दिल का दौरा पड़ा। उनके निधन से खेल और उद्योग जगत में शोक की लहर है।

बता दें ​कि संजय ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले अमदाबाद विमान हादसे पर दु:ख जताया था। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था, 'अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे की खबर दु:खद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।'

इसके कुछ समय बाद संजय भी यह दुनिया छोड़कर चले गए। उनके निधन पर लोगों ने कहा कि ज़िंदगी अनिश्चितताओं से भरी हुई है। अहमदाबाद की घटना पर दु:ख जता रहे संजय को भी नहीं पता था कि उनकी ज़िंदगी का सफर भी यहीं तक है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

दपरे: गति वृद्धि कार्यक्रम से माल ढुलाई और यात्री परिवहन में हो रहा फायदा दपरे: गति वृद्धि कार्यक्रम से माल ढुलाई और यात्री परिवहन में हो रहा फायदा
Photo: S.W.Railways FB Page
पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा को सुरक्षा बलों ने किया ढेर
कांग्रेस और चिदंबरम वही भाषा बोल रहे हैं, जो पाकिस्तान बोलता है: शिवराज सिंह चौहान
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर
भारत को किसी भी क्षेत्र में पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं करनी चाहिए: अभिषेक बनर्जी
वियतनामी सैनिकों के शौर्य की गाथा और युद्ध की भयावहता की कहानी कहता हो ची मिन्ह स्थित युद्ध अवशेष संग्रहालय
बिहार का एक गैंगस्टर उप्र पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर