10वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के लिए रोबोटिक्स शिक्षा अनिवार्य करने वाला पहला राज्य बना केरल

विद्यार्थियों को रोबोटिक्स की मौलिक अवधारणाओं को समझने में मदद मिलेगी

10वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के लिए रोबोटिक्स शिक्षा अनिवार्य करने वाला पहला राज्य बना केरल

तिरुवनंतपुरम/दक्षिण भारत। एक अग्रणी पहल के तहत केरल, देश का पहला राज्य बन गया है जिसने 2 जून से आगामी शैक्षणिक वर्ष से कक्षा 10 के सभी 4.3 लाख विद्यार्थियों के लिए रोबोटिक्स शिक्षा अनिवार्य कर दी है।

Dakshin Bharat at Google News
रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दसवीं कक्षा की आईसीटी पाठ्यपुस्तक में रोबोटिक्स को शामिल करने से, विशेष रूप से प्रथम खंड के छठे अध्याय 'रोबोट्स की दुनिया' में, विद्यार्थियों को आकर्षक गतिविधियों के माध्यम से रोबोटिक्स की मौलिक अवधारणाओं को समझने में मदद मिलेगी।

केआईटीई के सीईओ और आईसीटी पाठ्यपुस्तक समिति के अध्यक्ष के अनवर सदाथ ने एक बयान में कहा कि इनमें सर्किट निर्माण, सेंसर और एक्चुएटर्स का उपयोग, और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का उपयोग करके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नियंत्रित करना शामिल है।

केआईटीई केरल सरकार के सामान्य शिक्षा विभाग की तकनीकी शाखा है। इसने इस पाठ्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर के हाई स्कूलों में पहले ही 29,000 रोबोटिक किट वितरित कर दिए हैं।

सदाथ ने कहा, 'यह महत्वाकांक्षी पहल, सभी सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) शिक्षा को सुलभ बनाने में केरल की पूर्व सफलता पर आधारित है, जो पिछले शैक्षणिक वर्ष में हासिल की गई एक और राष्ट्रीय उपलब्धि है।'

भविष्य के लिए तैयार कौशल के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए, एआई शिक्षण को अब कक्षा 8, 9 और 10 की आईसीटी पाठ्यपुस्तकों में भी शामिल कर लिया गया है।

बयान में आगे कहा गया है कि लिटिल काइट्स (छात्रों के लिए केरल का आईटी क्लब) के लिए संचालित रोबोटिक्स पाठ्यक्रम से प्राप्त व्यावहारिक अनुभव, कक्षा 10 के सभी छात्रों के लिए इस व्यापक पाठ्यक्रम को आकार देने में सहायक रहा है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान