ऑपरेशन सिंदूर में आईसी-814 के मास्टरमाइंड समेत कई आतंकवादी हो चुके ढेर

भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर रही है

ऑपरेशन सिंदूर में आईसी-814 के मास्टरमाइंड समेत कई आतंकवादी हो चुके ढेर

Photo: @adgpi X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी केंद्रों पर भारतीय हमलों में इन संगठनों के पांच सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों को मार गिराया गया। इनमें साल 1999 में आईसी-814 अपहरण का मास्टरमाइंड भी शामिल है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि इन आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में पाकिस्तान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई, जिससे आतंकवादी संगठनों के साथ पाकिस्तान सरकार की मिलीभगत का खुला सबूत मिल गया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तैयार की गई सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों की सूची में 21वें नंबर पर सूचीबद्ध मोहम्मद यूसुफ अजहर जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के खूंखार प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का साला है।

वहीं, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में और जानकारी साझा करते हुए बताया कि हमारी पश्चिमी सीमाओं पर ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ पाकिस्तान की गतिविधियां लगातार जारी हैं। 

ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह लगभग 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए। हमारी वायु रक्षा इकाइयों ने तुरंत ही दुश्मन के ड्रोनों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया।
 
सेना ने कहा कि भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान का प्रयास अस्वीकार्य है। भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी।

वाराणसी में लगे पोस्टर 

वाराणसी में कुछ खास तरह के पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'शेर' और पाकिस्तानी समकक्ष शाहबाज शरीफ को 'गीदड़' के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा, श्रद्धालुओं ने भगवान भैरव को सिंदूर लगाया और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रार्थना की।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर