ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने दिखाया पराक्रम, पाकिस्तान के मंसूबों को ऐसे किया विफल

पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने दिखाया पराक्रम, पाकिस्तान के मंसूबों को ऐसे किया विफल

Photo: ADGPI

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में शनिवार को संयुक्त ब्रीफिंग की। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई।

Dakshin Bharat at Google News
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, 'मैंने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसावे और तनाव को बढ़ाने वाली हैं। भारत ने पाकिस्तान की ओर से की गईं इन कार्रवाइयों पर प्रतिक्रिया दी है। आज सुबह हमने उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई दोबारा देखी।'

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, 'पाकिस्तानी सेना पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले कर रही है। उसने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया है।' 

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, 'भारत ने कई खतरों को नाकाम कर दिया, लेकिन पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ करने की कोशिश की और उधमपुर, भुज, पठानकोट, बठिंडा में वायुसेना के ठिकानों पर हमारे उपकरणों और कर्मियों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने पंजाब के वायुसेना बेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों पर भी हमला किया।'

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, 'एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में, भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिह्नित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया। पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है, जिसमें भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरत और सिरसा में हवाईअड्डों को नष्ट करने का दावा किया गया है। भारत, पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

साइबर ठगों की चाल को नाकाम करें साइबर ठगों की चाल को नाकाम करें
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'डिजिटल अरेस्ट' से जुड़े मामलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर साइबर अपराध...
ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक