सुहास शेट्टी हत्या मामले में 8 लोग गिरफ्तार: जी परमेश्वर

आरोपी कोई भी हों, वे कानून से बच नहीं सकते'

सुहास शेट्टी हत्या मामले में 8 लोग गिरफ्तार: जी परमेश्वर

Photo: DrGParameshwara FB Page

मंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने शनिवार को बताया कि यहां एक हिंदू कार्यकर्ता की हत्या के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
सुहास शेट्टी की गुरुवार देर रात मंगलूरु शहर के बाजपे पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर एक अज्ञात समूह द्वारा हत्या कर दी गई।

शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए परमेश्वर ने कहा कि शेट्टी की हत्या के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जी परमेश्वर ने अपने फेसबुक पेज पर कहा था, 'मंगलूरु में सुहास शेट्टी हत्याकांड के संबंध में हमारी सरकार ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

उन्होंने कहा, 'इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश के लिए चार विशेष टीमें गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की निष्पक्ष जांच कर अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।'

जी परमेश्वर ने कहा, 'आरोपी कोई भी हों, वे कानून से बच नहीं सकते। सुहास शेट्टी के मामले में न्याय होगा। ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए हर तरह की कार्रवाई की गई है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कानून लागू किया गया है।'

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'