बांदीपोरा मुठभेड़: आतंकवादियों का सक्रिय सदस्य ढेर, दो जवान घायल
कुलनार बाजीपोरा में अभियान शुरू किया गया था
By News Desk
On
Photo: Indianarmy.adgpi FB Page
श्रीनगर/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ में आतंकवादियों का एक सक्रिय सदस्य मारा गया, जबकि सुरक्षा बलों के दो जवान घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बांदीपुरा जिले के कुलनार बाजीपोरा में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में उनके एक सहयोगी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में आतंकवादियों के सहयोगी की मौत हो गई।
About The Author
Latest News
17 Mar 2026 15:56:26
Photo: @Khamenei_fa X account


