जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में हुई मुठभेड़, सेना का एक जवान शहीद

व्हाइट नाइट कोर ने इसकी पुष्टि की है

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में हुई मुठभेड़, सेना का एक जवान शहीद

Photo: @Whiteknight_IA X account

उधमपुर/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसकी पुष्टि की है।

Dakshin Bharat at Google News
उसने कहा, 'विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर आज बसंतगढ़, उधमपुर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। टकराव हुआ और भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।'

उसने कहा, 'हमारे एक बहादुर जवान को शुरुआती मुठभेड़ में गंभीर चोटें आईं और बाद में बेहतरीन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई। ऑपरेशन अभी भी जारी है।'

इस बीच, भारतीय सेना की रोमियो फोर्स और विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए जम्मू-कश्मीर के पुंछ के लसाना के वन क्षेत्र में गुरुवार को लगातार 10वें दिन अपना संयुक्त अभियान जारी रखा।

 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात