जब मुंबई में हुआ 26/11, उस रात पाकिस्तान ने चली थी एक और चाल

वर्षों बाद हुए खुलासे में जानिए सबकुछ

जब मुंबई में हुआ 26/11, उस रात पाकिस्तान ने चली थी एक और चाल

Photo: ISPR

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। जब भारी हथियारों से लैस 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मुंबई में 26/11 के हमलों को अंजाम दिया, तब तत्कालीन केंद्रीय गृह सचिव मधुकर गुप्ता के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए द्विपक्षीय वार्ता के लिए इस्लामाबाद में था।

Dakshin Bharat at Google News
भारतीय एजेंसियों के वर्षों के प्रयासों के बाद, हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को मामले में न्याय का सामना करने के लिए अमेरिका से दिल्ली लाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि 26 नवंबर, 2008 को जब आतंकवादी पाकिस्तान से अरब सागर के रास्ते मुंबई पहुंचे, उस समय गुप्ता द्विपक्षीय गृह सचिव स्तर की वार्ता में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद में थे, जिसे तब 'समग्र वार्ता' का नाम दिया गया था।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 26 नवंबर को अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ वार्ता संपन्न की थी। मौजूदा परंपरा के तहत भारतीय प्रतिनिधिमंडल को शिष्टाचार भेंट के लिए पाकिस्तान के गृह मंत्री से मिलना था।

हालांकि सूत्रों ने बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि पाकिस्तानी मंत्री यात्रा पर होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं और वे अगले दिन यानी 27 नवंबर को उनसे मिल सकते हैं। इसलिए टीम यहीं रुक गई।

बाद में उसी दिन (26 नवंबर) भारतीय प्रतिनिधिमंडल को इस्लामाबाद के निकट एक खूबसूरत पहाड़ी स्टेशन मर्री ले जाया गया।

उसी शाम आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला कर दिया था। जब यह खबर आई, तब गुप्ता मर्री से दिल्ली में वरिष्ठ नेतृत्व के साथ नियमित संपर्क में थे।

पाकिस्तान गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल में गृह मंत्रालय के एक अतिरिक्त सचिव, एक संयुक्त सचिव और कुछ अन्य अधिकारी शामिल थे। टीम ने अगले दिन भारत वापस लौटने से पहले मर्री में वह  रात बिताई।

गुरुवार को जब गुप्ता से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उन्होंने बात करने में असमर्थता जताई।

उस समय ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि पाकिस्तान ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को धोखा देकर उनका प्रवास एक दिन बढ़ा दिया होगा।

वर्ष 2008 के उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन गुप्ता की अनुपस्थिति में गृह मंत्रालय में तत्कालीन विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) एमएल कुमावत गृह मंत्रालय के मामलों को संभाल रहे थे और तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल, जिन्होंने बाद में इस्तीफा दे दिया था, की सलाह के अनुसार संबंधित एजेंसियों को प्रारंभिक निर्देश दे रहे थे।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'