मुख्य चुनाव आयुक्त शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ मतदाता पहचान पत्र, आधार मामले पर चर्चा करेंगे

गृह सचिव, विधायी सचिव और यूआईडीएआई के सीईओ के साथ चर्चा की जाएगी

मुख्य चुनाव आयुक्त शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ मतदाता पहचान पत्र, आधार मामले पर चर्चा करेंगे

Photo: ECI Website

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूची के आंकड़ों में हेराफेरी के आरोपों के बीच मतदाता पहचान पत्रों को आधार से जोड़ने के मुद्दे पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह सचिव और विधायी सचिव के साथ बैठक बुलाई है।

Dakshin Bharat at Google News
विभिन्न राज्यों में मतदाताओं को आवंटित किए गए डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र संख्या के मामलों को उठाते हुए विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनाव अधिकारी भाजपा की मदद के लिए मतदाता सूची में हेराफेरी कर रहे हैं।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी हाल ही में लोकसभा में इसी प्रकार की भावनाएं व्यक्त की थीं।

डुप्लीकेट कार्ड नंबर को 'विरासत का मामला' बताते हुए चुनाव आयोग ने अगले तीन महीनों में इस मामले को निपटाने का आश्वासन दिया है। आयोग ने कहा है कि डुप्लीकेट नंबर का मतलब जरूरी नहीं कि फर्जी मतदाता ही हों।

सूत्रों ने बताया कि कुमार मंगलवार को गृह सचिव, विधायी सचिव और यूआईडीएआई के सीईओ के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

कानून मतदाता सूचियों को आधार डाटाबेस के साथ स्वैच्छिक रूप से जोड़ने की अनुमति देता है। सरकार ने संसद को बताया है कि आधार-मतदाता कार्ड जोड़ने का कार्य 'प्रक्रिया संचालित' है और प्रस्तावित लिंकिंग के लिए कोई लक्ष्य या समयसीमा नहीं दी गई है।

सरकार ने यह भी कहा है कि जो लोग अपने आधार विवरण को मतदाता सूची से नहीं जोड़ेंगे, उनके नाम मतदाता सूची से नहीं काटे जाएंगे।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'