महिला दिवस पर आयोजित हुआ ''प्रेरणा सम्मान कार्यक्रम'' एवं कवि सम्मेलन

तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर ने किया आयोजन

महिला दिवस पर आयोजित हुआ ''प्रेरणा सम्मान कार्यक्रम'' एवं कवि सम्मेलन

मंडल की अध्यक्ष मंजू गादिया ने सभी का स्वागत किया

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी के सम्मान में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित नारीत्व का उत्सव-स्वरधारा के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर द्वारा शुक्रवार को प्रेरणा सम्मान एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन विजयनगर में किया गया। मंडल की अध्यक्ष मंजू गादिया ने सभी का स्वागत किया। 

Dakshin Bharat at Google News
कार्यक्रम की प्रथम चरण में हिंदी एवं उर्दू के विविध विषयों पर कविता, गीत गजल प्रस्तुत करने वाली तथा कई सम्मान प्राप्त कर चुकीं साहित्यकार विद्या कृष्णा को ‘प्रेरणा सम्मान’ प्रदान किया गया। विद्या कृष्णा का परिचय प्रचार प्रसार मंत्री अनिता जीरावला ने तथा प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन मंत्री दीपिका गोखरू ने किया। सभी सदस्याओं ने विद्या कृष्णा का सम्मान किया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें चेन्नई के कवि मिट्टू मिठास, मध्यप्रदेश से हास्य कवि पंकज जोशी, गुजरात की कवयित्री  मोनिका हठिला, चेन्नई की दिव्या द्विवेदी तथा बेंगलूरु की स्वीटी सिंघल ने अपनी अपनी काव्य प्रस्तुति दी। सभी रचनाकारों का परिचय उपाध्यक्ष सुमित्रा बरड़िया ने दिया। ‘प्रेरणा सम्मान’ से सम्मानित विद्या कृष्णा ने परिवार में पिता के महत्व पर गजल प्रस्तुत की। उन्होंने नारी एवं होली के त्यौहार पर काव्य पाठ किया। 

कवि सम्मेलन के मंच का संचालन मिट्ठू मिठास ने किया। कार्यक्रम में एबीटीएमएम की पूर्व महामंत्री वीणा बैद, कर्नाटक प्रभारी लता जैन, मधु कटारिया की उपस्थिति रही, सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। वीणा बैद ने भी काव्य प्रस्तुति दी। सभी कवि एवं कवयित्रियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रायोजकों का महिला मंडल की ओर से सम्मान किया गया। 

मंच का संचालन उपाध्यक्ष बरखा पुगलिया ने किया। प्रचार प्रसार मंत्री सरिता छाजेड़ ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की संयोजिका अनीता जीरावला एवं हंसा दुगड़ ने व्यवस्थाएं संभाली। कार्यक्रम में मंडल व संबंधित संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download