महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीतो की आत्मनिर्भर योजना शुरू
40 से अधिक सरकारी समर्थित काैशल कार्यक्रमाें की जानकारी दी

विभिन्न मशीनाें और उपकरणाें की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। जीताे लेडीज विंग अपेक्स द्वारा प्राेजेक्ट आत्मनिर्भर ओरिएंटेशन सत्र का आयाेजन ऑनलाइन तरीके से हुआ। संयाेजिका बिन्दु रायसाेनी ने 'हाउसहाेल्ड बिजनेस माॅडल-आत्मनिर्भर’ सत्र का संचालन किया।
ज्ञातव्य है कि पिछले दिनाें जीताे नेशनल वुमन्स कांक्लेव में आत्मनिर्भर लाेगाे का अनावरण पंजाब राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया था। एपेक्स चेयरपर्सन शीतल दुग्गड़ ने सभी प्रतिभागियाें का स्वागत करते हुए आत्मनिर्भर पहल के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जरूरतमंद महिलाओं काे विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक काैशल सिखाने और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की याेजना बनाई गई है।एपेक्स वाइस चेयरपर्सन यश्मा जैन ने महिलाओं काे आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से काैशल विकास और वित्तीय स्वतंत्रता की आवश्यकता पर बल दिया। इस सत्र में बेलगावी से सुमेती शिरगांव ने अपनी व्यावसायिक यात्रा साझा करते हुए कहा कि अब तक 700 से अधिक महिलाओं काे सरकारी याेजनाओं का लाभ दिलाकर सशक्त बनाया है। उन्हाेंने सिलाई और हस्तशिल्प काैशल सिखाने की अपनी यात्रा साझा की और 40 से अधिक सरकारी समर्थित काैशल कार्यक्रमाें की जानकारी दी।
कार्यक्रम में एक वीडियाे प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न मशीनाें और उपकरणाें की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई। सत्र के अंत में प्रश्नाेत्तर सत्र आयाेजित किया गया। बिन्दु रायसाेनी ने सभी याेगदानकर्ताओं और उपस्थित सदस्याें का आभार व्यक्त किया। इस सत्र में प्राेजेक्ट टीम से ममता जैन, प्रिय भंडारी, साधना धाेका, सूर्यकला सियाल, संगीता बेताला के साथ-साथ अपेक्स टीम सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
About The Author
Related Posts
Latest News
