मंड्या में हुआ साध्वी पावनप्रभा व सिद्धप्रभा का आध्यात्मिक मिलन

दाेनाें वर्गाें ने भावपूर्ण गीतिका का गान किया

मंड्या में हुआ साध्वी पावनप्रभा व सिद्धप्रभा का आध्यात्मिक मिलन

अध्यक्ष सुरेश भंसाली ने स्वागत किया

मंड्या/दक्षिण भारत। तेरापंथ धर्मसंघ की साध्वीश्री पावनप्रभाजी एवं साध्वी सिद्धप्रभाजी का आध्यात्मिक मिलन हुआ। इस आध्यात्मिक मिलन के दाैरान दाेनाें वर्गाें ने भावपूर्ण गीतिका का गान किया। 

Dakshin Bharat at Google News
तत्पश्चात रैली के साथ साध्वीवृद्ध का मण्डिया तेरापंथ भवन में पदार्पण हुआ। कार्यक्रम में आठ साध्वियाें ने मंगलाचरण किया। अध्यक्ष सुरेश भंसाली ने स्वागत किया। साध्वीश्री पावनप्रभाजी ने कहा कि आज का यह उत्साह, खिलते हुए फूल, मुस्कुराते हुए चेहरे प्रसन्नता की अनुभूति कर रहे हैं।

मंड्या भवन के इस प्रागंण में भैक्षवशासन में समंदर की दाे नदियाें का संगम हाे रहा है। साध्वी सिद्धप्रभाजी और हमारा इन कई वर्षाें में साथ रहने का अवसर मिला है। साध्वी सिद्धप्रभाजी से हमारा मिलन दूध और मिश्री का मिलन है विनय और वात्सल्य का मिलन है।

साध्वी आत्मयशाजी, आस्थाप्रभाजी, मलययशाजी, रम्यप्रभाजी, दीक्षाप्रभाजी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन साध्वी उन्नतयशाजी ने किया। कार्यक्रम में ज्ञानशाला, युवक परिषद, महिला मंडल व संबंधित संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। मंत्री विनाेद भंसाली ने धन्यवाद दिया।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download