बेंगलूरु: 'हाई लाइफ ज्वेल्स' में दिखेगी शानदार आभूषणों की चमक
इसका आगाज 28 फरवरी को ताज वेस्ट एंड में होगा
By News Desk
On
यह आयोजन 2 मार्च तक जारी रहेगा
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भारत का मशहूर ज्वेलरी शो 'हाई लाइफ ज्वेल्स' अपने शानदार आभूषणों की चमक बिखेरने के लिए तैयार है। इसका आगाज 28 फरवरी को ताज वेस्ट एंड में होगा। यह आयोजन 2 मार्च तक जारी रहेगा।
इसके आयोजकों ने बताया कि हाई लाइफ ज्वेल्स लग्जरी और अद्भुत कौशल का जश्न है। यह प्रतिभा और कलात्मकता का असाधारण प्रदर्शन है। यहां भारत के मशहूर ज्वेलर्स द्वारा तैयार की गईं हेरिटेज, ब्राइडल, समकालीन और स्टेटमेंट ज्वेलरी की शानदार रेंज देखने को मिलेगी। इसमें चमकदार हीरे, पोल्की, अनूठी टेंपल ज्वेलरी और बहुत कुछ शामिल है।
उन्होंने कहा कि चाहे आप किसी खास मौके के लिए भव्यता चाहते हों या अपने कलेक्शन के लिए अनूठे खजाने की तलाश में हों, यह बेहतरीन आभूषणों के लिए शानदार डेस्टिनेशन है।
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 11:54:00
Photo: @Khamenei_fa X account


