मैसूरु: ऑनलाइन सट्टेबाजी से वित्तीय परेशानी के कारण दंपति ने उठाया खौफनाक कदम

मृतकों की पहचान जोबी एंटनी और उनकी पत्नी शर्मिला के रूप में हुई है

मैसूरु: ऑनलाइन सट्टेबाजी से वित्तीय परेशानी के कारण दंपति ने उठाया खौफनाक कदम

Photo: PixaBay

मैसूरु/दक्षिण भारत। ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी वित्तीय तंगी के कारण मंगलवार सुबह एक जोड़े ने शहर के विजयनगर ग्राउंड में पानी की टंकी के पास फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
मृतकों की पहचान जोबी एंटनी और उनकी पत्नी शर्मिला के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना जोबी के बड़े भाई जोशी एंटनी की मैसूरु दक्षिण पुलिस थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के एक दिन बाद हुई है।

पुलिस के मुताबिक, जोबी और जोशी जुड़वां थे। सोमवार को आत्महत्या करने से पहले जोशी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके भाई जोबी और उनकी पत्नी शर्मिला ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए 80 लाख रुपए तक का कर्ज लिया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए बताया कि ऋण न चुकाने के कारण साहूकार जोशी और उनकी बहन मैरी को कथित तौर पर परेशान कर रहे थे, क्योंकि जोबी और शर्मिला कुछ महीनों से उनके घर पर रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए जाएंगे तथा आगे की जांच जारी है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अपनों का अपमान क्यों? अपनों का अपमान क्यों?
अरुणाचल प्रदेश की एक बच्ची का वायरल वीडियो, जिसमें वह निवेदन करती है कि 'कृपया हमें चीनी न कहें, हम...
महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'