राजभाषा अधिनियम एवं नियम का पालन करने के लिए सभी कार्यालय प्रतिबद्ध: बीओ महेश्वरप्पा

क्षेत्रीय राजभाषा सेमिनार का आयोजन का किया गया

राजभाषा अधिनियम एवं नियम का पालन करने के लिए सभी कार्यालय प्रतिबद्ध: बीओ महेश्वरप्पा

महेश्वरप्पा ने कर्नाटक क्षेत्र के सभी कार्यालयों के हिंदी कार्यान्वयन की समीक्षा की

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय ने कर्नाटक महाप्रबंधक बीओ महेश्वरप्पा की अध्यक्षता में संवर्ग अधिकारियों के लिए शनिवार को दांडेली में क्षेत्रीय राजभाषा सेमिनार का आयोजन का किया। इसमें कर्नाटक क्षेत्र एवं मंडल कार्यालय के सभी संवर्ग अधिकारियों ने भाग लिया। 

Dakshin Bharat at Google News
कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक बीओ महेश्वरप्पा, उप महाप्रबंधक (क्षेत्र) रमेश कुमार गौतम, उप महाप्रबंधक (संचालन) रमेश नायक, उप महाप्रबंधक (वित्त व लेखा) उदयबीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। स.म.प्र. (राजभाषा) पीके बिहारी ने  स्वागत भाषण दिया। मंडल कार्यालय, हुब्बली के मंडल प्रबंधक रामस्वरूप मीणा ने हरित पौधा देकर सभी का स्वागत किया। 

raj bhasha1

बीओ महेश्वरप्पा ने बताया कि राजभाषा अधिनियम एवं नियम का पालन करने के लिए कर्नाटक क्षेत्र के सभी कार्यालय प्रतिबद्ध हैं। रमेश कुमार गौतम ने सभी अधिकारियों से अपील की कि वे राजभाषा में काम करने में गौरव समझें और उसमें अपनी पहचान बनाएं।
 
पहले सत्र में महेश्वरप्पा ने कर्नाटक क्षेत्र के सभी कार्यालयों के हिंदी कार्यान्वयन की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। दूसरे सत्र में गौतम ने संसदीय राजभाषा समिति की प्रश्नावली पर प्रकाश डाला। तीसरे एवं चौथे सत्र में पीके बिहारी ने वार्षिक कार्यक्रम, प्रोत्साहन योजना, राजभाषा अधिनियम एवं नियम एवं आईटी – टूल्स पर चर्चा की। रामस्वरूप मीणा ने धन्यवाद दिया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download