'आप' ने बोला भाजपा पर हमला- अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं मिला!

आतिशी मार्लेना ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया

'आप' ने बोला भाजपा पर हमला- अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं मिला!

Photo: @AamAadmiParty X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की 'विपदा' सरकार में ज़बर्दस्त अंदरूनी कलह है। उसे अब तक मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं मिला है।

Dakshin Bharat at Google News
आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने 48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं है। दिल्ली चुनाव के नतीजे आए दस दिन हो चुके हैं, लेकिन भाजपा अपना मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं चुन पाई है। 

आतिशी ने कहा कि भाजपा के पास एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है, जिसे वह दिल्ली का मुख्यमंत्री बना सके। नरेंद्र मोदी को पता है कि इनमें से कोई भी सरकार चलाने की योग्यता नहीं रखता है।

आतिशी ने कहा कि भाजपा दिल्ली में सरकार नहीं चला सकती है। भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई विजन और प्लान नहीं है। वह सरकार नहीं चला सकती है और यह कड़वी सच्चाई चुनाव के तुरंत बाद सामने आ गई है।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पिछले दस साल से पावरकट नहीं लग रहे थे। आठ फ़रवरी के बाद कई इलाक़ों में चार-पांच घंटे तक बिजली बंद रही। तब भाजपा ने कहा कि अभी तो मैं मुख्यमंत्री हूं। 

आतिशी ने कहा कि अब यमुना में मशीन लगाकर सफ़ाई कराई जा रही है तो कह रहे हैं कि दिल्ली सरकार तो एलजी साहब चला रहे हैं। भाजपा यह पहले तय कर ले कि उसे कहना क्या है। फ़िलहाल सच्चाई यह है कि भाजपा और उनके एलजी साहब से अभी से ही बिजली व्यवस्था संभाली नहीं जा रही है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download