बीएचईएल को तेलंगाना में सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के लिए ऑर्डर मिला

इसमें अत्यधिक कुशल, अत्याधुनिक उपकरणों की आपूर्ति भी शामिल है

बीएचईएल को तेलंगाना में सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के लिए ऑर्डर मिला

Photo: BHELOfficial FB Page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (बीएचईएल) ने ईपीसी आधार पर तेलंगाना के मंचेरियल जिले में 1x800 मेगावाट आदिलाबाद सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लि. (एससीसीएल) से ऑर्डर हासिल किया है।

Dakshin Bharat at Google News
अनुबंध के तहत, बीएचईएल के कार्य क्षेत्र में सिविल कार्यों के साथ डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति, निर्माण और कमीशनिंग शामिल है। इस दायरे में उत्सर्जन नियंत्रण के लिए अत्यधिक कुशल, अत्याधुनिक उपकरणों की आपूर्ति भी शामिल है।

प्रस्तावित इकाई मौजूदा 2x600 मेगावाट चालू इकाइयों के निकट स्थापित की जाएगी। इन इकाइयों के लिए बीटीजी स्कोप भी बीएचईएल को सौंपा गया था। दोनों इकाइयों को साल 2016 में कमीशन किया गया था।

बीएचईएल ने तेलंगाना में विभिन्न संस्थाओं के लिए 75 प्रतिशत से ज्यादा कोयला आधारित सेट स्थापित किए हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
मुंबई/दक्षिण भारत। इंडिगो की उड़ानों में बाधाएं सातवें दिन भी जारी रहीं। इस संकटग्रस्त एयरलाइन ने सोमवार को बेंगलूरु एयरपोर्ट...
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का रिश्ता टूटा
प. बंगाल: बाबरी की तर्ज पर मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने की एक और घोषणा
फ्लाइट्स के संचालन में आ रही भारी दिक्कत, इंडिगो ने क्या कहा?
गोवा नाइटक्लब मामला: मुख्यमंत्री ने मजिस्ट्रेट स्तर की जांच का आदेश दिया