इलाहाबादिया ने एफआईआर के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया

इलाहाबादिया को आज असम पुलिस ने तलब किया है

इलाहाबादिया ने एफआईआर के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया

Photo: PixaBay

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया ने यूट्यूब पर एक कार्यक्रम के दौरान अभद्र टिप्पणियों को लेकर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के खिलाफ शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

Dakshin Bharat at Google News
मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने इलाहाबादिया की ओर से पेश वकील अभिनव चंद्रचूड़ की दलीलों पर गौर किया और कहा कि याचिका दो-तीन दिन में सूचीबद्ध की जाएगी।

चंद्रचूड़ ने इस आधार पर तत्काल सुनवाई की मांग की कि इलाहाबादिया को आज असम पुलिस ने तलब किया है।

कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लैटेंट में पॉडकास्टर इलाहाबादिया की माता-पिता और संबंधों पर टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया और देश के विभिन्न हिस्सों में उनके और अन्य के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'