राजनाथ सिंह ने 'इन्वेस्ट कर्नाटका-2025' सम्मेलन का उद्घाटन किया

'विकास की पुनर्कल्पना' है थीम

राजनाथ सिंह ने 'इन्वेस्ट कर्नाटका-2025' सम्मेलन का उद्घाटन किया

Photo: RajnathSinghBJP FB Page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां इन्वेस्ट कर्नाटका-2025 नामक वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन किया।

Dakshin Bharat at Google News
राजनाथ सिंह ने कर्नाटक में नवाचार और समृद्धि के बीज बोए, जिसके साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें समझौते, सेमिनारों की शृंखला, नीति घोषणाएं और स्टार्टअप के लिए चुनौतियों पर चर्चा होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, कर्नाटक के बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एमबी पाटिल, केंद्रीय खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रह्लाद जोशी और कर्नाटक की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू समूह के अध्यक्ष सज्जन जिंदल, बायोकॉन की अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ, किर्लोस्कर सिस्टम्स की अध्यक्ष गीतांजलि किर्लोस्कर, हीरो फ्यूचर एनर्जीज के अध्यक्ष राहुल मुंजाल शामिल हुए।

तीन दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्देश्य नवाचार, औद्योगिक विकास और वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देने में दक्षिणी राज्य के रणनीतिक लाभों को उजागर करना है। यह मंगलवार के भव्य उद्घाटन के बाद 12 फरवरी को आधिकारिक रूप से शुरू होगा।

कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल के अनुसार, 'विकास की पुनर्कल्पना' थीम के साथ, इन्वेस्ट कर्नाटका-2025 में 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों की उम्मीद है। इनमें से कम से कम 70 प्रतिशत प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का लक्ष्य है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download