'इंडिया गॉट लैटेंट' का एपिसोड ब्लॉक किया गया

रणवीर इलाहाबादिया ने की थी अभद्र टिप्पणी

'इंडिया गॉट लैटेंट' का एपिसोड ब्लॉक किया गया

Photo: @KanchanGupta X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। यूट्यूब पर 'इंडिया गॉट लैटेंट' के एक एपिसोड को सरकार के आदेश के बाद ब्लॉक कर दिया गया है, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणियां हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'रणवीर इलाहाबादिया की अभद्र और विकृत टिप्पणियों वाले 'इंडिया हैज लेटेंट' एपिसोड को भारत सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर ब्लॉक कर दिया गया है।'

सोमवार को कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में माता-पिता और ... पर उनकी अरुचिकर टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाहाबादिया को हर तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ा।

बीयरबाइसेप्स के नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर ने बाद में अपने 'निर्णय में चूक' के लिए माफी मांगी और यह भी कहा कि उन्होंने शो के निर्माताओं से विवादास्पद भाग को हटाने के लिए कहा था।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'