दिल्ली: आतिशी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया

अगले सप्ताह भाजपा पेश कर सकती है दावा

दिल्ली: आतिशी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया

Photo: atishiaap FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के एक दिन बाद रविवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारियों ने बताया कि आतिशी ने कालकाजी सीट बरकरार रखी और राज निवास में सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

दिल्ली में 26 साल से ज़्यादा समय बाद भाजपा सत्ता में लौटी है। उसने 70 में से 48 सीटें जीती हैं। 5 फ़रवरी को हुए चुनाव में आप को 22 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश यात्रा से लौटने के बाद अगले सप्ताह भाजपा सत्ता पर दावा पेश कर सकती है।

पिछले साल सितंबर में आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब 'आप' संयोजक और उनके पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'