दिल्ली: आतिशी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया
अगले सप्ताह भाजपा पेश कर सकती है दावा
By News Desk
On
Photo: atishiaap FB Page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के एक दिन बाद रविवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
अधिकारियों ने बताया कि आतिशी ने कालकाजी सीट बरकरार रखी और राज निवास में सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।दिल्ली में 26 साल से ज़्यादा समय बाद भाजपा सत्ता में लौटी है। उसने 70 में से 48 सीटें जीती हैं। 5 फ़रवरी को हुए चुनाव में आप को 22 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।
पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश यात्रा से लौटने के बाद अगले सप्ताह भाजपा सत्ता पर दावा पेश कर सकती है।
पिछले साल सितंबर में आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब 'आप' संयोजक और उनके पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
About The Author
Related Posts
Latest News
10 Dec 2025 11:13:16
Photo: WhiteHouse FB Page


