दिल्ली के एक कॉलेज और एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली

टीमें परिसर की जांच कर रही हैं

दिल्ली के एक कॉलेज और एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली

Photo: PixaBay

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली के एक प्रमुख कॉलेज और एक स्कूल को शुक्रवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। इसके बाद पुलिस ने परिसर की तलाशी के लिए विस्फोटक निरोधक इकाइयों और डॉग स्क्वॉड को तैनात किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, धमकी भरे ईमेल दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज और मयूर विहार स्थित एहलकॉन इंटरनेशनल स्कूल को भेजे गए थे।

पूर्वी दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने बताया कि मयूर विहार फेज-1 स्थित एहलकॉन इंटरनेशनल स्कूल के अधिकारियों ने सुबह करीब 6:40 बजे पुलिस को सूचना दी कि उन्हें परिसर में बम होने के संबंध में एक ईमेल मिला है।

अधिकारी ने बताया कि टीमें परिसर की जांच कर रही हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'