दिल्ली: आ गए एग्जिट पोल्स, किस पार्टी की बन रही सरकार?

कौन फंसेगा मंझधार, किसका होगा बेड़ा पार?

दिल्ली: आ गए एग्जिट पोल्स, किस पार्टी की बन रही सरकार?

Photo: संबंधित राजनीतिक दलों के फेसबुक पेजों से।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान के बाद ​एग्जिट पोल्स जारी हो गए हैं। इनमें 'आप' और 'भाजपा' के बीच कांटे की टक्कर बताई गई है। हालांकि कुछ एग्जिट पोल्स में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है।

Dakshin Bharat at Google News
मैटराइज़ के एग्जिट पोल के अनुसार, आप को 32 से 37 सीटें, भाजपा को 35 से 40 सीटें और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान है।

जेवीसी पोल की मानें तो आप को 22 से 31 सीटें, भाजपा को को 39 से 45 सीटें और कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं।

पीपल्स पल्स-कोडेमा का एग्जिट पोल आप को 10 से 19 सीटें, भाजपा को 51 से 60 सीटें और कांग्रेस को शून्य सीट दे रहा है।

इसी तरह चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ के एग्जिट पोल में आप को 25 से 28 सीटें, भाजपा को 39 से 44 सीटें और कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

पीपल्स इनसाइट एग्जिट पोल में आप को 25 से 29 सीटें, भाजपा को 40 से 44 सीटें और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

पोल डायरी एग्जिट पोल का अनुमान है कि आप को 18 से 25 सीटें, भाजपा को 42 से 50 सीटें और कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं।

पी-मार्क एग्जिट पोल में भी भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। इसके अनुसार, यह पार्टी 39 से 49 सीटें जीत सकती है। वहीं, आप को 21 से 31 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0 से 1 सीट के साथ संतोष करना पड़ सकता है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download