कर्नाटक के निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली

स्कूल परिसर में गहन तलाशी ली गई

कर्नाटक के निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली

Photo: PixaBay

कलबुर्गी/दक्षिण भारत। शहर के एक निजी स्कूल को मंगलवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद छात्रों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर में गहन तलाशी ली गई और यह खबर झूठी निकली।

कलबुर्गी के पुलिस आयुक्त शरणप्पा एसडी ने बताया, 'कलबुर्गी शहर में एक निजी शिक्षण संस्थान को धमकी भरा ईमेल मिला। जैसे ही संस्थान ने हमें सूचित किया, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को बाहर निकाला।'

उन्होंने कहा, 'हमने तुरंत एक एंटी-सैबोटेज टीम के साथ-साथ बम का पता लगाने और उसे नष्ट करने वाले दस्ते को मौके पर भेजा, ताकि इलाके का गहन निरीक्षण और तलाशी ली जा सके।'

उन्होंने बताया कि व्यापक जांच के बाद पुष्टि हो गई कि यह एक फर्जी बम धमकी वाला ईमेल था।

उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जाएगी।

ईमेल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए शरणप्पा ने कहा कि सब्जेक्ट में स्कूल में आरडीएक्स बम विस्फोट का उल्लेख था, लेकिन पूरी सामग्री तमिल में थी।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में अनुवाद करने पर पता चला कि ईमेल में तमिलनाडु की राजनीति पर चर्चा की गई थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में