अगले पांच वर्षों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी: निर्मला सीतारमण

सरकार स्कूलों और उच्च शिक्षा के लिए भारतीय भाषा पुस्तिका योजना शुरू करेगी

अगले पांच वर्षों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी: निर्मला सीतारमण

Photo: nirmala.sitharaman FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि युवा मन में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए अगले पांच वर्षों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी।

Dakshin Bharat at Google News
बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि वैश्विक विशेषज्ञता के साथ कौशल विकास के लिए पांच राष्ट्रीय केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।

इसके अलावा, सरकार स्कूलों और उच्च शिक्षा के लिए भारतीय भाषाओं की पुस्तकों का डिजिटल रूप उपलब्ध कराने के लिए भारतीय भाषा पुस्तिका योजना शुरू करेगी।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स के लिए पीएम स्वनिधि योजना को बैंकों से बढ़े हुए ऋण और 30,000 रुपए की सीमा वाले यूपीआई-लिंक्ड क्रेडिट कार्ड के साथ नया रूप दिया जाएगा।

सीतारमण ने कहा कि इस योजना से 68 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों को अनौपचारिक क्षेत्र के उच्च ब्याज वाले ऋणों से राहत मिली है।

उन्होंने कहा, 'इस सफलता के आधार पर योजना को नया रूप दिया जाएगा, जिसमें बैंकों से 30,000 रुपए की सीमा वाले यूपीआई-लिंक्ड क्रेडिट कार्डों से ऋण में वृद्धि तथा क्षमता निर्माण सहायता शामिल होगी।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में