सैफ अली मामला: अदालत ने आरोपी बांग्लादेशी नागरिक को न्यायिक हिरासत में भेजा

सैफ अली खान पर चाकू से कई वार किए गए थे

सैफ अली मामला: अदालत ने आरोपी बांग्लादेशी नागरिक को न्यायिक हिरासत में भेजा

Photo: PixaBay

मुंबई/दक्षिण भारत। यहां की एक अदालत ने अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया और कहा कि उसकी पुलिस हिरासत बढ़ाने का कोई नया आधार नहीं है।

Dakshin Bharat at Google News
आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने पर बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।

पुलिस ने आगे की जांच के लिए उसकी हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाने की मांग की।

हालांकि अदालत ने कहा कि आरोपी दस दिनों से अधिक समय से पुलिस हिरासत में था।

मजिस्ट्रेट ने कहा कि रिकॉर्ड से पता चलता है कि जांच पूरी हो चुकी है, हिरासत के लिए कोई नया आधार नहीं देखा गया है और यदि कुछ नया प्रकाश में आता है तो पुलिस अनुमत अवधि के भीतर उसकी नई हिरासत की मांग कर सकती है।

पुलिस के अनुसार, ठाणे से गिरफ्तार किया गया आरोपी एक बांग्लादेशी है, जिसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद अपना नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बदलकर 'बिजॉय दास' रख लिया था।

सैफ अली खान पर 16 जनवरी को बांद्रा स्थित 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में एक घुसपैठिए ने चाकू से कई वार किए थे।

खान की लीलावती अस्पताल में आपातकालीन सर्जरी की गई थी। उन्हें पांच दिन बाद छुट्टी मिली थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है