संक्रांति महोत्सव में ब्यावर संघ युवा शाखा ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
ललित डाकलिया ने सभी का स्वागत किया
स्नेहा पारख ने कार्यक्रम का संचालन किया
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। स्थानी ब्यावर संघ के तत्वावधान में ब्यावर संघ युवा शाखा द्वारा नववर्ष का स्वागत और संक्रांति महाेत्सव का आयाेजन किया गया। युवा शाखा अध्यक्ष ललित डाकलिया ने सभी का स्वागत व विद्यार्थियाें काे प्रेरणा देते हुए कहा कि हमें लक्ष्य के लिए आधे रास्ते तक जाकर वापस कभी भी नहीं लाैटना चाहिए, क्याेंकि वापस लाैटने में भी आधा रास्ता तय करना पड़ेगा। हमें अपने लक्ष्याें के प्रति समर्पित रहना हाेगा। इसी के साथ हमें आजकल के बच्चाें काे संस्कार सिखाना बहुत जरूरी है क्याेंकि जब वह बड़े हाेते हैं तब उनके संस्कार ही उनके भविष्य का निर्माण करते हैं।
संघ के अध्यक्ष पदम बाेहरा और महामंत्री अरविंद काेठारी ने ब्यावर शहर के इतिहास और शहर के निर्माण में समाज के सदस्याें के याेगदान के बारे में बताया। स्नेहा पारख ने कार्यक्रम का संचालन किया। युवा महामंत्री कुलदीप छाजेड़ ने सभी काे धन्यवाद दिया।इस अवसर पर युवा शाखा द्वारा संघ के मेधावी विद्यार्थियाें का सम्मान किया तथ पढ़ाई के साथ-साथ, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, खेलकूद एनसीसी और अन्य प्रतिभाओं में अपने स्कूल और काॅलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालाें काे भी सम्मानित करते हुए पुरस्कार, नकद राशि और स्मृति चिन्ह भेंट किए।
संघ के चेयरमैन अरविंद खिंवसरा, अध्यक्ष पदम बाेहरा, महामंत्री अरविंद काेठारी, काेषाध्यक्ष दिनेश लाेढ़ा, युवा अध्यक्ष ललित डाकलिया, उपाध्यक्ष विकास खटाेड़, महामंत्री कुलदीप छाजेड़, काेषाध्यक्ष नमित काेठारी, सहमंत्री नरेश बाेहरा, सहकाेषाध्यक्ष भरत काेठारी तथा अन्य अतिथियाें ने बच्चाें का सम्मान किया।
इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि गुरु पुनवानी बिल्डर ग्रुप के संजय बैद, यूथ फॉर परिवर्तन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अमित अमरनाथ, भारतीय जैन संगठना महिला विंग के महामंत्री बिंदु मेहता का भी सम्मान किया।
संजय बैद ने युवाओं काे अपने संस्कार और संस्कृति की रक्षा करते हुए पढ़ाई में आगे बढ़ने की लिए प्राेत्साहित किया। अमित अमरनाथ ने विद्यार्थियाें काे अपने शहर की स्वच्छता के साथ-साथ अपने मन काे भी साफ रखने की बात कही। बिंदु मेहता ने महिला सशक्तीकरण के तहत महिलाओं काे अपने बच्चाें काे अच्छे संस्काराें के साथ साथ समय पर शादी करने की प्रेरणा दी।


