तेजस्विनी ने राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

शॉटपुट स्पर्धा में 12.07 मीटर का थ्रो किया

तेजस्विनी ने राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

राज्य स्तरीय शॉटपुट प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। शहर के मिल्लर रोड स्थित सेन्ट मेरी गर्ल्स हाई स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा तेजस्विनी राव ने रांची में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

Dakshin Bharat at Google News
तेजस्विनी ने अंडर-14 बालिका शॉटपुट स्पर्धा में 12.07 मीटर का प्रभावशाली थ्रो कर प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया। ज्ञातव्य है कि इससे पहले तेजस्विनी ने शिव्वमोगा में आयोजित राज्य स्तरीय शॉटपुट प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। 

इस जीत के साथ तेजस्विनी ने भारतीय एथलेटिक्स में उभरती प्रतिभाओं के लिए एक मिसाल कायम की है। स्थानीय विजयसंभव फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि राजहंस ने तेजस्विनी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए फाउंडेशन की ओर से उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'