छत्तीसगढ़: मुंगेली जिले में प्लांट की चिमनी गिरने से कई मजदूर दबे
अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं
By News Desk
On
Photo: PixaBay
मुंगेली/दक्षिण भारत। छत्तीसगढ़ मुंगेली जिले में गुरुवार को एक प्लांट की चिमनी गिरने से लगभग दो दर्जन लोग दब गए। प्रारंभिक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मुंगेली के सरगांव में एक फैक्ट्री की साइलो संरचना ढह जाने से एक मजदूर घायल हो गया और कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है।
प्रशासन के हवाले से आ रही जानकारी के मुताबिक, घायल मजदूर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपातकालीन सेवाओं और बचाव दल से जुड़े कर्मचारी फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने बताया, 'सरगांव, मुंगेली में लोहा फैक्ट्री में साइलो स्ट्रक्चर गिरने से मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।'
उन्होंने कहा कि एक घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं। बचाव अभियान जारी है।
About The Author
Related Posts
Latest News
14 Jan 2026 14:43:22
Photo: laluprasadrjd FB Page


