दिल्ली: कांग्रेस ने अलका लांबा को आतिशी के सामने मैदान में उतारा
उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें सिर्फ एक नाम है
By News Desk
On
Photo: AlkaLambaMLA FB Page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस ने शुक्रवार को कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से अलका लांबा को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की, जहां वे आगामी विधानसभा चुनावों में 'आप' नेता और मुख्यमंत्री आतिशी को चुनौती देंगी।
कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें सिर्फ एक नाम है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव समिति ने कालकाजी से लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लांबा ने साल 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चांदनी चौक सीट जीती थी। वे सितंबर 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।
कांग्रेस ने पहले ही 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए कुल 47 उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए अपनी दो सूचियां जारी कर दी हैं। 'आप' ने भी चुनावों के लिए अपने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
About The Author
Related Posts
Latest News
15 Mar 2026 16:37:56
Photo: ECI FB Page


