जम्मू-कश्मीरः कुलगाम जिले में मुठभेड़, 5 आतंकवादी हुए ढेर

अभियान में दो सुरक्षा बल कर्मी घायल हो गए

जम्मू-कश्मीरः कुलगाम जिले में मुठभेड़, 5 आतंकवादी हुए ढेर

Photo: ADGPI - Indian Army FB Page

श्रीनगर/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम पांच आतंकवादी मारे गए।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार तड़के शुरू किए गए अभियान में दो सुरक्षा बल कर्मी घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बुधवार रात जिले के बेहीबाग इलाके के कद्देर में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया, क्योंकि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारी ने बताया, ‘पांच आतंकवादियों के शव बागों में पड़े हैं, लेकिन अभी तक उन्हें निकाला नहीं जा सका है।’

भारतीय सेना की चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘19 दिसंबर, 2024 को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा कादर, कुलगाम में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।’

सेना ने बताया, ‘सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर, आतंकवादियों ने अंधाधुंध और भारी तादाद में गोलीबारी शुरू कर दी। हमारे सैनिकों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की।’

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला