उत्तर कर्नाटक के मुद्दों पर चर्चा करने में भाजपा की कोई रुचि नहीं: डीके शिवकुमार

उन्होंने विधानसभा सत्र के बाकी चार दिनों में होने वाली चर्चा के बारे में जानकारी दी

उत्तर कर्नाटक के मुद्दों पर चर्चा करने में भाजपा की कोई रुचि नहीं: डीके शिवकुमार

Photo: DKShivakumar.official FB Page

हुब्बली/दक्षिण भारत। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को बेलगावी सत्र में उत्तर कर्नाटक से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने में 'कोई रुचि नहीं दिखाने' के लिए भाजपा की आलोचना की।

Dakshin Bharat at Google News
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'भाजपा की राजनीति के अलावा किसी और चीज में रुचि नहीं है। उसमें एकता नहीं है।'

उन्होंने विधानसभा सत्र के बाकी चार दिनों में होने वाली चर्चा के बारे में जानकारी दी।

सत्र में उत्तर कर्नाटक में सिंचाई परियोजनाओं से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा, 'मैं चर्चा के लिए तैयार हूं। अन्य विषयों पर भी चर्चा होनी चाहिए।'

जब उपमुख्यमंत्री से महादयी परियोजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैंने केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री से मुलाकात की थी; केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात की थी।'

उन्होंने कहा, 'हमने परियोजना के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। केंद्र से मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर देंगे।'

उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'जगदीश शेट्टार और प्रह्लाद जोशी ही थे, जिन्होंने मेकेदाटु परियोजना के लिए समय से पहले ही मंजूरी का जश्न मना लिया था। इन दोनों को आगे आकर हमें पर्यावरण मंजूरी दिलवानी चाहिए। हम तुरंत काम शुरू कर सकते हैं।'

जब पूछा गया कि कथित कोविड घोटाले में किसी भी भाजपा नेता के खिलाफ मामला क्यों नहीं दर्ज किया गया, तो डीके शिवकुमार ने कहा, 'जस्टिस कुन्हा कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। हम इसकी जांच भाजपा नेताओं को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए कर रहे हैं। वे अपना काम कर रहे हैं, देखते हैं आगे क्या होता है।'

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News