प्रियंका वाड्रा ने वायनाड को राहत पैकेज को लेकर सरकार की आलोचना की

कहा- राजनीति कर रही है सरकार

प्रियंका वाड्रा ने वायनाड को राहत पैकेज को लेकर सरकार की आलोचना की

Photo: IndianNationalCongress FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा ने शनिवार को केंद्र पर राजनीति के कारण वायनाड के भूस्खलन प्रभावित लोगों को सहायता देने से इन्कार करने का आरोप लगाया और कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

Dakshin Bharat at Google News
उनकी यह टिप्पणी वायनाड से सांसद प्रियंका वाड्रा सहित केरल के सांसदों द्वारा शनिवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के बाद आई है, जिसमें भूस्खलन प्रभावित वायनाड के लिए केंद्र से राहत पैकेज की मांग की गई थी।

मकर द्वार की सीढ़ियों के सामने प्रदर्शन करते हुए सांसदों ने 'वायनाड के लिए न्याय' की मांग करते हुए नारे लगाए। उन्होंने एक बैनर भी पकड़ा हुआ था, जिस पर लिखा था 'वायनाड के लिए न्याय, वायनाड के लिए राहत पैकेज प्रदान करें'।

पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका वाड्रा ने कहा, 'हम इस बात से बहुत परेशान हैं कि सरकार वायनाड को विशेष पैकेज देने से इन्कार कर रही है। हम गृह मंत्री के पास गए हैं। हमने प्रधानमंत्री और हर संभव व्यक्ति को पत्र लिखा है कि इसे गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित किया जाए और विशेष पैकेज दिया जाए।'

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह की बड़े पैमाने पर तबाही हुई है, जहां कांग्रेस सत्ता में है और वहां भी वे लंबे समय से केंद्र से सहायता देने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘पूरे देश ने वायनाड में तबाही, लोगों की पीड़ा और तकलीफ देखी है और फिर भी सिर्फ राजनीति के कारण केंद्र सरकार दोनों मामलों में पीड़ितों को उनका हक देने से इन्कार कर रही है।’

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में