कौन है यह रूसी सुंदरी, जिसने जीता मिसेज प्लैनेट यूनिवर्स 2024 का खिताब?

उन्होंने अपनी पोशाक अपने हाथों से बनाई

कौन है यह रूसी सुंदरी, जिसने जीता मिसेज प्लैनेट यूनिवर्स 2024 का खिताब?

Photo: miss_marzipanka2.0 Instagram account

मास्को/दक्षिण भारत। क्रीमिया की 33 वर्षीया सुंदरी ने ‘मिसेज प्लैनेट यूनिवर्स 2024' के फाइनल में 27 साल से ज्यादा उम्र की 35 अन्य विवाहित महिलाओं को हराया। वे इस प्रतियोगिता में एक ट्रेडिशनल पोशाक और लाल मखमली केप में रूसी महारानी कैथरीन द ग्रेट की छवि में दिखाई दीं। उन्होंने सिर पर एक  मुकुट पहना था और उनके हाथों में एक राजदंड था, जो रूस में शाही शक्ति का प्रतीक माना जाता है। 

Dakshin Bharat at Google News
वे कहती हैं कि उन्होंने अन्य प्रतिस्पर्धियों की तरह बिकनी नहीं पहनी, बल्कि इसे पहनने से इन्कार करते हुए अपनी पोशाक अपने हाथों से बनाई।

यह पहली बार है जब तातियाना ने इस पैमाने का ताज जीता है। उनकी जीत के तुरंत बाद मीडिया ने अफवाह फैलानी शुरू कर दी कि तातियाना ने अपनी युवावस्था में एक पैर खो दिया था। हालांकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसे फर्जी बताया।

https://www.instagram.com/p/DClDdQGI41d/

उन्होंने कहा, 'मुझे चोट लगी थी। यह सच है। यह भी सच है कि मेरी सर्जरी हुई थी, लेकिन मेरे दोनों पैर, घुटने, हाथ और सिर अपनी जगह पर हैं।'

तातियाना शादीशुदा है। वे इतिहास से संबंधित किताबें पढ़ने का शौक रखती हैं। उन्हें जानवरों से बहुत प्यार है। वे अपनी जीत से प्राप्त धनराशि का एक हिस्सा बिल्लियों की देखभाल में देने की योजना बना रही हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात