चक्रवात फेंगल: पुड्डुचेरी में हुई भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित हुआ

सुबह 9 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान 46 सेमी बारिश दर्ज की गई

चक्रवात फेंगल: पुड्डुचेरी में हुई भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित हुआ

Photo: India.Meteorological.Department FB Page

पुड्डुचेरी/दक्षिण भारत। चक्रवात फेंगल के कारण हुई भारी बारिश से रविवार को पुड्डुचेरी में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। यह तूफान 30 नवंबर की रात को यहां तट से गुजरा था।

Dakshin Bharat at Google News
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पुड्डुचेरी में रविवार सुबह 9 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान 46 सेमी बारिश दर्ज की गई।

चक्रवात फेंगल के कारण भारी वर्षा हुई, जिसके कारण बुलेवार्ड सीमा के बाहरी इलाकों के सभी आवासीय क्षेत्र जलमग्न हो गए।

चक्रवाती तूफान के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। शनिवार रात 11 बजे से अधिकांश इलाकों में बिजली गुल हो गई।

कई आवासीय कॉलोनियों में पानी भर गया। निवासी कई घंटों तक घरों से बाहर नहीं निकल पाए। उन्होंने बताया कि सड़कों पर खड़े दोपहिया वाहन और कारें बारिश के पानी में आंशिक रूप से डूब गए। कई घरों में पानी घुस गया।

सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सरकार ने निचले इलाकों से निकाले गए लोगों के लिए राहत केंद्र स्थापित किए। वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश में प्रकृति का ऐसा कहर तीन दशक पहले देखने को मिला था।
 
मुख्य मार्ग और सड़कें जलमग्न हो गए, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हुआ। खड़ी फसलों वाले खेतों को भारी बारिश से नुकसान उठाना पड़ा।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download