शतरंज टूर्नामेंट में हुआ कड़ा मुकाबला, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

एआर इलामपार्थी ने टूर्नामेंट 2024 का खिताब अपने नाम किया

शतरंज टूर्नामेंट में हुआ कड़ा मुकाबला, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विजेताओं को 8 लाख  रुपए से अधिक के पुरस्कार दिए गए

चेन्नई/दक्षिण भारत। वेलेचरी स्थित गुरु नानक कॉलेज में सिंह गैंबिट अंतरराष्ट्रीय फ़िडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में चैंगलपेट के अंतरराष्ट्रीय मास्टर एआर इलामपार्थी ने आठवें और अंतिम दौर के अंत में 7.5 अंक हासिल किए और टूर्नामेंट 2024 का खिताब अपने नाम किया।

Dakshin Bharat at Google News
टूर्नामेंट में आईएम आर बालासुब्रमण्यम ने आईसीएफ के आईएम सी प्रवीण कुमार, आईसीएफ के महाप्रबंधक आरआर लक्ष्मण और तमिलनाडु के एजीएम विघ्नेश ने 7 - 7  अंक बनाए और टाई ब्रेक कर दूसरे से पांचवें स्थान पर रहे।  

इस आयोजन में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र, पुड्डुचेरी, केरल और तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों और अमेरिका से 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेताओं को 8 लाख  रुपए से अधिक के पुरस्कार दिए गए।

इस कार्यक्रम में माउंट शतरंज अकादमी का भी तकनीकी सहयोग रहा। गुरु नानक कॉलेज के महासचिव और संवाददाता मनजीत सिंह नायर ने समापन समारोह की अध्यक्षता की। भारतीय महिला टीम के कोच ग्रैंड मास्टर एम श्याम सुंदर ने पुरस्कारों का वितरण किया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए