भाजपा अपनी लकीर लंबी नहीं कर पाई, हमारी लकीर छोटी करने की साजिश रचती रहती है: कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने मुंबई में प्रेसवार्ता को संबोधित किया

भाजपा अपनी लकीर लंबी नहीं कर पाई, हमारी लकीर छोटी करने की साजिश रचती रहती है: कांग्रेस

Photo: IndianNationalCongress FB Page

मुंबई/दक्षिण भारत। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और पार्टी नेत्री अलका लांबा ने शनिवार को मुंबई में प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

Dakshin Bharat at Google News
इस अवसर पर पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा इतने साल में अपनी लकीर लंबी तो नहीं कर पाई, लेकिन हमारी लकीर छोटी करने की साजिश रचती रहती है। नरेंद्र मोदी, भाजपा और उनका पूरा इको-सिस्टम हमारी सरकारों के बारे में हर रोज झूठ फैलाता है, लेकिन हमने फैसला लिया है कि नरेंद्र मोदी के झूठ को बेनकाब करेंगे।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना सरकार और कांग्रेस की गारंटी के बारे में झूठ बोला, जबकि देश में सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या के मामले महाराष्ट्र में हैं। तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने जो वादा किया, वह निभाया है।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में किसानों को राहत देने के लिए कर्जमाफी की गई। हमने 10 महीने के अंदर 50 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं। तेलंगाना में 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है। राज्य में महिलाओं के लिए फ्री बस की सुविधा है।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि लाखों परिवार मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे हैं। धान पर एमएसपी और 500 रुपए का बोनस है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में