झारखंड चुनाव के लिए आज भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे अमित शाह

तीन रैलियों को संबोधित भी करेंगे

झारखंड चुनाव के लिए आज भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे अमित शाह

Photo: BJP FB Page

रांची/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी करेंगे। वे तीन रैलियों को संबोधित भी करेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
शाह शनिवार रात को रांची पहुंचे थे।

भाजपा ने कहा, 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 'संकल्प पत्र' जारी करेंगे। वह दिन में घाटशिला, बरकट्ठा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्रों में तीन रैलियों को भी संबोधित करेंगे।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे और दो रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी के दौरे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 नवंबर को जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा नेताओं ने बताया कि शाह झारखंड बनने के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी के घोषणापत्र के 25 प्रमुख बिंदुओं और आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 150 बिंदुओं वाला दस्तावेज जारी कर सकते हैं।

झारखंड का निर्माण 15 नवंबर, 2000 को हुआ था, जो बिरसा मुंडा की जयंती भी है।

इससे पहले 5 अक्टूबर को भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र के पांच प्रमुख बिंदु जारी किए थे, जिसमें सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपए की वित्तीय सहायता, युवाओं को पांच लाख नौकरियां और सभी के लिए आवास का वादा किया गया था।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download