भाजपा पश्चिम बंगाल में अन्याय से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है: नड्डा

नड्डा ने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद हम सबको एक नई ऊर्जा देता है

भाजपा पश्चिम बंगाल में अन्याय से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है: नड्डा

Photo: BJP X account

कोलकाता/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में हो रहे अन्याय से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Dakshin Bharat at Google News
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने यह बयान आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले के विरोध के बीच यहां एक दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा करते हुए दिया।

नड्डा ने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद हम सबको एक नई ऊर्जा देता है, प्रेरणा देता है और अन्याय के खिलाफ लड़ने एवं न्याय के लिए खड़े होने की सामर्थ्य देता है। 

उन्होंने कहा कि हम बंगाल में भी न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे और एक दिन अन्याय का दमन अवश्य होगा।

बता दें कि इससे पहले, नड्डा का कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। वे बेलूर मठ भी गए और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'