तमिलनाडु: टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री में लगी आग

अधिकारी फिलहाल घटना के कारण का पता लगाने में लगे हुए हैं

तमिलनाडु: टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री में लगी आग

Photo: PixaBay

चेन्नई/दक्षिण भारत। तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के इलेक्ट्रॉनिक्स घटक कारखाने के रासायनिक गोदाम में शनिवार तड़के आग लग गई। हालांकि उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ।

Dakshin Bharat at Google News
होसुर और आस-पास के जिलों से सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

होसुर फायर स्टेशन के एक वरिष्ठ अग्निशमन एवं बचाव सेवा अधिकारी ने बताया, 'यह घटना सुबह करीब छह बजे परिसर में स्थित एक रसायन गोदाम में हुई। सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इसमें किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।'

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि कर्मचारी सुरक्षित हैं और अधिकारी फिलहाल घटना के कारण का पता लगाने में लगे हुए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, 'तमिलनाडु के होसुर में हमारे प्लांट में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। प्लांट में हमारे आपातकालीन प्रोटोकॉल ने सुनिश्चित किया कि हमारे सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।'

उन्होंने कहा, 'आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और हम अपने कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।'

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड विविधीकृत समूह टाटा समूह का एक नया उद्यम है, जो प्रेसीसन कंपोनेंट्स के विनिर्माण में विशेषज्ञता रखता है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News