रिलायंस बोर्ड ने 1:1 बोनस इश्यू को मंजूरी दी

रिलायंस ने आखिरी बार सितंबर 2017 में बोनस शेयर जारी किए थे

रिलायंस बोर्ड ने 1:1 बोनस इश्यू को मंजूरी दी

Photo: RelianceIndustriesLimited FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड ने गुरुवार को 1:1 बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी, जो सात वर्षों में पहला बोनस इश्यू है।

Dakshin Bharat at Google News
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस ने आखिरी बार सितंबर 2017 में बोनस शेयर जारी किए थे।

नियामकीय फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने शेयरधारकों से 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है यानी हर 1 (एक) मौजूदा पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर के लिए 10 रुपए मूल्य का 1 (एक) नया पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर।

ऐसे निर्गमों के लिए रिकॉर्ड तिथि अलग से सूचित की जाएगी।

साल 2017 में 1:1 बोनस शेयर जारी करने से पहले, रिलायंस ने साल 2009 में 1:1 बोनस शेयर जारी किए थे।

कंपनी बोर्ड ने कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी को 15,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 50,000 करोड़ रुपए करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय