सेना का शौर्य: एलओसी पर 3 आतंकवादियों को किया ढेर!

सेना को अपने खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी

सेना का शौर्य: एलओसी पर 3 आतंकवादियों को किया ढेर!

Photo: Indianarmy.adgpi FB page

श्रीनगर/दक्षिण भारत। भारतीय सेना को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी कामयाबी मिली है। उसने गुरुवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर घुसपैठ विरोधी दो अभियानों में तीन आतंकवादी ढेर हो गए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
सेना को अपने खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी। उसके बाद माछल और तंगधार इलाकों में अभियान का आगाज हुआ।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए सेना की चिनार कोर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि संभावित घुसपैठ के प्रयासों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। उसके आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28 व 29 अगस्त की रात को कुपवाड़ा के माछल क्षेत्र में संयुक्त अभियान शुरू किया था।

बताया गया कि मौसमी स्थितियां प्रतिकूल थीं, लेकिन जवानों ने सतकर्ता दिखाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद उन्होंने गोलीबारी की। इसमें दो आतंकवादियों के मारे जाने की संभावना है।

इसी तरह, सेना ने बताया कि तंगधार इलाके में भी एलओसी पर एक अभियान में एक आतंकवादी का खात्मा कर दिया गया।

सेना ने बताया, 'संभवतः एक आतंकवादी को मार गिराया गया है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय