जम्मू-कश्मीर: भाजपा ने पहले चरण के चुनाव के लिए इन्हें बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने कहा कि आज दूसरे और तीसरे चरण के लिए जारी उम्मीदवारों की सूची को अमान्य माना जाए

जम्मू-कश्मीर: भाजपा ने पहले चरण के चुनाव के लिए इन्हें बनाया उम्मीदवार

Photo: BJP X account

श्रीनगर/दक्षिण भारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पहले चरण के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

Dakshin Bharat at Google News
इस सूची के अनुसार, पार्टी ने पांपोर से इंजी. सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनंतनाग से अधिवक्ता सैयद वजाहत को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा से सोफी यूसुफ, शानगुस अनंतनाग पूर्व से वीर सराफ, इंदरवल से तारिक कीन, किश्तवाड़ से शगुन परिहार, पाढेर नागसेनी से सुनील शर्मा को टिकट दिया है।

वहीं, भदरवाह से दलीप सिंह परिहार, डोडा से गजय सिंह राणा, डोडा पश्चिम से शक्ति राज परिहार, रामबाण से राकेश ठाकुर और बनिहाल से सलीम भट्ट को उतारा है।

भाजपा ने यह भी कहा कि इससे पूर्व आज दूसरे और तीसरे चरण के लिए जारी उम्मीदवारों की सूची को अमान्य माना जाए।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'