बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया

महानिदेशक ने तैयारियों की समीक्षा के लिए उत्तर 24 परगना जिले और सुंदरबन क्षेत्र का दौरा किया

बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया

Photo: @BSF_Meghalaya X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पड़ोसी देश में हुए घटनाक्रम के मद्देनजर सोमवार को 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी सभी इकाइयों में 'हाई अलर्ट' जारी कर दिया।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि बीएसएफ के महानिदेशक (कार्यवाहक) दलजीत सिंह चौधरी और अन्य वरिष्ठ कमांडर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं।

महानिदेशक ने तैयारियों की समीक्षा के लिए उत्तर 24 परगना जिले और सुंदरबन क्षेत्र का दौरा किया।

बता दें कि शेख हसीना, जिन्होंने अभूतपूर्व सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, भारत के रास्ते लंदन जा रही हैं। यह जानकारी कई राजनयिक सूत्रों ने दी है।

ऐसा बताया जा रहा है कि हसीना बांग्लादेश वायुसेना के परिवहन विमान से यात्रा कर रही हैं और उम्मीद है कि यह विमान भारत में भी रुकेगा।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सैन्य परिवहन विमान उन्हें भारत से आगे ले जाएगा या वे किसी अन्य विमान से लंदन जाएंगी।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'