भाजपा-जद (एस) का विरोध मार्च जारी, आज यहां पहुंचेगी 'मैसूरु चलो' पदयात्रा

पूर्व मुख्यमंत्री केंगल हनुमंतैया की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की

भाजपा-जद (एस) का विरोध मार्च जारी, आज यहां पहुंचेगी 'मैसूरु चलो' पदयात्रा

Photo: BYVijayendra FB page

रामनगर/दक्षिण भारत। भाजपा और जद (एस) ने कथित मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) जमीन आवंटन घोटाले के खिलाफ सोमवार को तीसरे दिन भी बेंगलूरु से मैसूरु तक अपना सप्ताहभर का विरोध मार्च जारी रखा और कांग्रेस सरकार तथा मुख्यमंत्री सिद्दरामैया को घेरने की कोशिश की।

Dakshin Bharat at Google News
सिद्दरामैया की पत्नी पार्वती सहित अन्य लोगों को एमयूडीए द्वारा भूमि आवंटन में कथित धोखाधड़ी के खिलाफ तथा उनके इस्तीफे की मांग को लेकर 'मैसूरु चलो' पदयात्रा तीसरे दिन यहां केंगल से शुरू हुई तथा 20 किलोमीटर की दूरी तय कर मांड्या जिले के निदाघट्टा पहुंचेगी।

केंगल से शुरू हुए मार्च में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र, विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक, कई जद (एस) नेता, दोनों पार्टियों के विधायक, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

विजयेंद्र और अन्य भाजपा नेताओं ने सोमवार को मार्च से पहले, पूर्व मुख्यमंत्री केंगल हनुमंतैया की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

दोनों पार्टियों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता ढोल-नगाड़ों के बीच भाजपा और जद(एस) के झंडे और तख्तियां लिए मुख्यमंत्री सिद्दरामैया और उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए मार्च करते देखे गए।
    
जिस रास्ते से मार्च गुजरा, उसे कई स्थानों पर दोनों पार्टियों के झंडों, पताकाओं और प्रमुख नेताओं के चित्रों से सजाया गया था।

शनिवार को बेंगलूरु के निकट केंगेरी से शुरू हुई इस यात्रा ने पहले दिन बिदादी तक 16 किलोमीटर की दूरी तय की तथा दूसरे दिन केंगल तक 22 किलोमीटर की दूरी तय की।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'