विशाखापत्तनम: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के खाली डिब्बे में आग लगी

घटना सुबह लगभग 10 बजे हुई थी

विशाखापत्तनम: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के खाली डिब्बे में आग लगी

Photo: PixaBay

विशाखापत्तनम/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक ट्रेन के खाली डिब्बे में आग लग गई।

Dakshin Bharat at Google News
जानकारी के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है। बताया गया कि घटना सुबह लगभग 10 बजे हुई थी। 

यह भी बताया गया कि इससे अन्य कोच प्रभावित नहीं हुए हैं। 

हालांकि बाद में आई मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बों में भीषण आग लग गई थी। जब आग लगने की घटना हुई, तब ट्रेन खड़ी थी।

कोरबा एक्सप्रेस की एम1, बी7 और बी6 बोगियों (सभी एसी कोच) में आग लग गई थी। मौके पर पहुंचे रेलवे अग्निशमन कर्मियों की कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई।

कोरबा से सुबह 6.30 बजे पहुंचने के बाद ट्रेन को डिपो जाना था। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लोगों में अफरा-तफरी जरूर मच गई।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान